यूपी में भारी बारिश से त्राहिमाम; अलर्ट पर नेपाल से सटे जिले, DM को फील्ड में रहने के निर्देश
लखनऊ, सितम्बर 26 -- यूपी में बीते 48 घंटे से जारी भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए योगी सरकार ने राहत और बचाव व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने जिलाधिकारियों से प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा है। नेपाल में भारी बारिश को देखते हुए नेपाल सीमा से सटे जिलों, खासकर पूर्वी यूपी में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के साथ बाढ़ राहत और बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिलाधिकारियों को स्वयं फील्ड में रहकर हालात का आकलन करने और स्थानीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.