यूपी में भारी बारिश से तबाही, प्रयागराज और कन्नौज में दो लोगों की मौत, 30 जिलों में फिर अलर्ट जारी
लखनऊ, अगस्त 17 -- Rain In UP: 48 घंटों से यूपी के ज्यादातर जिलों में हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। नदियों का जलस्तर भी खतरनाक स्थिति भी पहुंच गया है। प्रयागराज और वाराणसी में तो नदियां उफान पर पहुंच गई हैं। वहीं भारत-नेपाल बार्ड पर मौजूद मोहना नदी में भी पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। नदियों के बढ़ रहे जलस्तर को लेकर किनारे बसे गांवों में खतरा मंडराने लगा है। वहीं दूसरी ओर आकाशीय बिजली गिरने के कारण प्रयागराज ओर कन्नौज में दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 25 जिलों में मंगलवार को अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। प्रयागराज में रविवार रात से शुरू हुई जोरदार बारिश सोमवार सुबह भी जारी रही। शहर के तमाम इलाकों में पानी भर गया। पुराने शहर की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.