यूपी में भारी बारिश-जलभराव, नुकसान पर योगी के आदेश- प्रभावितों को 24 घंटे में मिले मुआवजा
लखनऊ, अगस्त 16 -- यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। साथ ही मौसम विभाग ने आज के लिए भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी, पश्चिम संभागों में चेतावनी जारी की गई है। अगले 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी गई है। लखनऊ सहित 28 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इसी के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी भारी बारिश से हुए नुकसान पर संज्ञान लेते हुए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि प्रभावितों को 24 घंटे में मुआवजा दिया जाए। यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण भीषण जलभराव हो गया है। लोग परेशान हैं। कहीं रोड पर पानी भरा है तो कहीं घरों में गंदा पानी घुस रहा है। बारिश के चलते नाले-नालियां पूरी तरह चोक हैं। इसके अलावा कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी पैदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.