यूपी में भारी बारिश का दायरा और बढ़ा, झांसी-जालौन से इटावा-औरैया तक रेड अलर्ट जारी
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर रखा है। खासकर पूर्वी यूपी में पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश ने कई जिलों में परेशानियां खड़ी कर दी हैं। अब मौसम विभाग ने बुंदेलखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है। झांसी और जालौन के बाद औरैया और इटावा में भी बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आधा दर्जन जिलों के लिए ऑरेंज अर्लट और कई जिलों के लिए यलो अर्लट भी जारी किया गया है। बुधवार की सुबह सात बजे जारी अलर्ट के अनुसार अगले तीन घंटों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। झांसी और जालौन के साथ ही आसपास के जिलों में भी बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही नौ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कानपुर देहात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.