यूपी में भाजपा नेता ने भतीजे को खुद पुलिस के हवाले किया, ऑडी से हलवाई को कुचल दिया था
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी के अलीगढ़ में बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल में हलवाई मनोज सिंह की ऑडी से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की लगातार दबिश व दबाव के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह खुद अपने भतीजे को लेकर शुक्रवार को थाना बन्नादेवी पहुंचे और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी विक्रांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब कार में सवार अन्य लोगों के संबंध में सीसीटीवी खंगाल रही है। घटना दशहरा वाली रात 20 अक्टूबर को करीब 11 बजे हुई थी। गभाना के नगरिया महरावल निवासी हलवाई मनोज सिंह (36) अपने कारीगर कन्हैया के साथ बाइक से सारसौल में पेमेंट लेने जा रहे थे। ऊदला मोड़ पर एक सफेद ऑडी सवार लोगों से हॉर्न बजाने को लेकर उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.