यूपी में भाजपा नेता के भतीजे की पिटाई, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
हिन्दुस्तान टीम, नवम्बर 18 -- भटनी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी थाने में मंगलवार को निरीक्षक के सामने ही एक युवक की पिटाई करना तीन पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने एक दरोगा और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को एक मामले में अपने भतीजे को लेकर थाने पहुंचे भाजपा नेता के सामने ही दरोगा और कांस्टेबल ने युवक के साथ मारपीट की थी। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक समेत कई कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे और जमकर हंगामा हुआ था। सोमवार को शिवबनकटा गांव में ट्रैक्टर लेकर जा रहे पिपरा देवराज निवासी शिवम तिवारी का बाइक सवार तीन युवकों से विवाद हो गया था। मौके पर पहुंचे दो कांस्टेबलों से भी शिवम की नाम-पता पूछने को लेकर कहासुनी हो गई थी। मंगलवार को सूचना मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.