मेरठ, फरवरी 11 -- यूपी के मेरठ में भाजपा नेता के बेटे और कादिर बड्ढा गैंग से जुड़े अभय भड़ाना ने प्रोविजन स्टोर पर बैठे व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी ने दो दिन में दूसरी बार हमला किया और दहशत फैला दी। शुक्र रहा कि व्यापारी बाल-बाल बच गया। इस दौरान फायरिंग कर आरोपी अभय भड़ाना अपने साथी के साथ फरार हो गया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आरोपी के घर दबिश दी गई, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। वहीं, दूसरी ओर आरोपी ने पुलिस को गच्चा देकर गाजियाबाद की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। शास्त्रीनगर के-ब्लॉक निवासी विनीत पायल का प्रवेश विहार में प्रोविजन स्टोर है। भाजपा नेता देवेंद्र प्रधान भडौली के बेटे अभय भड़ाना और उसके साथी नौ फरवरी को विनीत की दुकान के बाहर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे। विरोध पर आरोपियों ने पिस्टल और तमंचे से लैस होकर हमला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.