नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी के सियासी गलियारों में इन दिनों आगामी विधानसभा चुनावों की ही चर्चा है। इधर, जोर-शोर से मिशन-2027 की तैयारी में जुटी भाजपा अपने संभावित प्रत्याशियों को लेकर मंथन में जुट गई है। मौजूदा विधायकों और 2022 के प्रत्याशियों को लेकर पब्लिक के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं, मंडल और बूथ अध्यक्षों के साथ ही शक्ति केंद्र स्तर तक फीडबैक लिया गया है। सरकार व संगठन के स्तर पर सर्वे भी कराए गए हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो 40 से 50 वर्तमान विधायकों को टिकट से हाथ धोना पड़ सकता है। वहीं पुराने चेहरों में 30 से 40 फीसदी तक बदले जाने की संभावना है। सुगबुगाहट यह भी है कि सूबे में जनवरी के पहले सप्ताह में आचार संहिता लग सकती है। वहीं चर्चा दो से तीन चरणों में चुनाव होने की है। इन संभावनाओं के बीच भाजपा ने चुना...