यूपी में भाजपा अनुभवी नेता को बना सकती है संगठन प्रभारी
नई दिल्ली, मई 30 -- भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों को तय करने के साथ ही पार्टी में विभिन्न राज्यों के लिए संगठन प्रभारियों के नामों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश को लेकर है, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी यहां पर संगठन के किसी अनुभवी नेता को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है, जो सत्ता व संगठन में बेहतर समन्वय बना सके। साथ ही दो सह संगठन प्रभारियों की नियुक्ति भी किए जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था, लेकिन उनकी टीम अभी तक नहीं बन सकी है। दरअसल, राज्य में कोई संगठन प्रभारी न होने से दिक्कत आ रही रही है और हर छोटे बड़े मामले में केंद्रीय नेतृत्व को दखल देना पड़ रहा है। राज्य में विधानसभा चुनाव को अब केवल लगभग नौ माह ही बाकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.