लखनऊ, फरवरी 4 -- - गणना कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग दस हजार नागरिकों ने लिया हिस्सा लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी में राज्य पक्षी सारस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में 68 वन प्रभागों में हुई शीतकालीन गणना में 20,628 सारस पाए गए हैं। पिछले वर्ष हुई गणना में प्रदेश में सारसों की संख्या 19,994 थी यानी एक साल में 634 सारस बढ़ गए हैं। राज्यव्यापी गणना में इटावा वन प्रभाग में सबसे ज्यादा 3,304 सारस मिले। 10 वन प्रभागों में सारसों की संख्या 500 से ज्यादा रही। शीतकालीन गणना कार्यक्रम में यूपी के 10 हजार से ज्यादा नागरिकों ने हिस्सा लिया। राज्य में हर साल दो बार, यानी ग्रीष्मकाल और शीतकाल में सारसों की गिनती की जाती है। वर्ष 2023 में प्रदेश में 19,196 सारस मिले थे। 2024 में इनकी संख्या बढ़कर 19,994 हो गई। अब इस शीतकालीन सत्र में प्रदेश में कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.