मथुरा, अप्रैल 8 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की मांट तहसील क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में बारिश एवं ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेहूं की फसल को देखकर एक किसान को हार्ट अटैक आ गया। इससे उसकी खेत में ही मौत हो गई। किसान संगठन के एक पदाधिकारी ने इसकी जानकारी दी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शासन-प्रशासन से किसान के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। क्षेत्र में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश एवं ओलावृष्टि से गेहूं की फसल में बड़ा नुकसान हुआ है। गेहूं की खेतों में कटी पड़ी फसल में अधिक बारिश से अंकुर फूट आए हैं। उसकी बाली सड़ने लगी है और दाना काला पड़ गया है। ज्यादातर किसानों की लागत भी निकलती नहीं दिख रही है। वहीं प्रशासन सर्वे के नाम पर किसानों को आश्वासन दे रही हैं। ग्राम पंचायत बिजौली के खंड प्रेमनगर में बुधवार सुबह बुजुर्ग किस...