लखनऊ, अप्रैल 12 -- UP BJP: भारतीय जनता पार्टी में सरकार और संगठन से जुड़े अधूरे कार्यों को पूरा किए जाने की मुहिम तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रविवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। उन्होंने पार्टी के राज्य मुख्यालय पर दिनभर वरिष्ठ नेताओं से बंद कमरे में मुलाकात की। उनसे रायशुमारी के साथ ही सूबे की सियासत का जमीनी फीडबैक भी लिया। वे सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी दोपहर में दिल्ली रवाना हो गए और उन्होंने देर शाम गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं इन दिनों फिर तेज हैं। वहीं करीब तीन दर्जन आयोग-निगम, बोर्डों के खाली पदों को भरे जाने की कवायद भी बीते काफी दिनों से चल रही है। इसके अलावा प्रदेश संगठन की नई टीम भी बननी है। इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.