नई दिल्ली, फरवरी 26 -- यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को प्रदेश के 11 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। दीपक मौर्य को गोरखपुर क्षेत्र में सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा शामली, अमरोहा, सहारनपुर जिला, बागपत, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, अयोध्या जिला, अयोध्या महानगर, मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। यूपी बीजेपी की ओर से जारी की गई सूची में अवध क्षेत्र में अयोध्या जिला में राधेश्याम, अयोध्या महानगर की कमान कमलेश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गोंडा में इकबाल बहादुर तिवारी और लखीमपुर में अरविंद गुप्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं काशी क्षेत्र में मिर्जापुर का जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज को बनाया गया है। ब्रज क्षेत्र में पीलीभीत जिले की कमान गोकुल प्रसाद मौर्य को दी गई है।...