नई दिल्ली, जून 15 -- यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए हर दल ने तैयारी तेज कर दी है। समय से पहले चुनाव की चर्चाओं के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी बहराइच से शंखनाद कर दिया है। रविवार को वह राजधानी लखनऊ पहुंचे और बहराइच में मजलिस की जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूपी में किसी भी दल से गठबंधन की मंशा भी जाहिर कर दी है। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए वह किसी से भी गठबंधन को तैयार हैं। उन्होंने गठबंधन के लिए एक शर्त भी रख दी है।क्या रखी शर्त लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए वह किसी से भी गठबंधन को तैयार हैं। बशर्ते उन्हें बराबरी का मौका मिले। विपक्षी दलों को हमें बराबर का साझेदार मानना होगा। उन्होंने कहा कि केवल चुनाव जीतने के लिए मु...