यूपी में बीजेपी के पूर्व सांसद और उनकी बेटी सपा में शामिल, बसपा के आबिद अली अब सपाई हुए
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का खेल जारी है। इसी क्रम में बरेली की आंवला लोकसभा सीट से बीजेपी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अपनी बेटी कीर्ति कश्यप और समर्थकों के साथ सामाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। बसपा के आबिद अली भी सपा में शामिल हुए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सदस्यता दिलाई है। धर्मेंद्र कश्यप पहली बार नहीं है जब उन्होंने पार्टी बदली हो। इससे पहले भी दल बदल चुके हैं। पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप का राजनीतिक करियर बसपा से शुरू हुआ। इसके बाद वह सपा में भी रहे। इसके बाद में भाजपा में शामिल होकर दो बार लोकसभा पहुंचे। बाद में 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य से हार के बाद अब एक बार फिर उन्होंने सपा में वापसी की है। यह भी पढ़ें- मायावती के करीबी पूर्व IAS सपा में, अखिलेश बोले- इनके नाम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.