गोरखपुर, मार्च 2 -- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी(BJP) के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला पर जालसाजी और रुपये हड़पने का केस दर्ज किया गया। आरोप है कि टाइम सिटी मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड खोलकर लोगों की रकम हड़पी गई है। पीड़ित हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम बुदहट निवासी लक्ष्मी नारायण दुबे ने कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट के आदेश पर गोरखपुर जिले की कैंट पुलिस ने पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला और उनके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। लक्ष्मीनारायण दुबे के मुताबिक, वर्ष 2010 में टाइम सिटी मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड समेत अन्य कंपनियां बनाकर प्लॉट, भू-खंड बिक्री और फिक्स्ड, रिकरिंग और डेली डिपॉजिट योजनाओं में निवेश कराया गया। इन कंपनियों का मुख्याल...