नई दिल्ली, जून 8 -- उत्तर प्रदेश में बीएड (B.Ed) कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने एक बेहद महत्वपूर्ण और कड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के किसी भी बीएड कॉलेज के छात्र घर बैठे या फर्जी तरीके से इंटर्नशिप का सर्टिफिकेट नहीं बनवा सकेंगे। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने एक नया आदेश जारी किया है। इसके तहत अब सभी बीएड प्रशिक्षुओं को सरकारी (राजकीय) या सरकार से सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में जाकर ही अपनी इंटर्नशिप पूरी करनी होगी।2 साल के कोर्स में 20 हफ्ते की इंटर्नशिप जरूरी, देना होगा रिकॉर्ड नए नियमों के मुताबिक, दो वर्षीय बीएड कोर्स में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कुल 20 सप्ताह (लगभग 5 महीने) की इंटर्नशिप अनिवार्य कर ...