पटना, फरवरी 11 -- बिहार विधान परिषद में बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान बुधवार को शराबबंदी और सूखे नशे का मुद्दा गुंजा। पक्ष और विपक्ष, दोनों के सदस्य इस मुद्दे पर आक्रामक नजर आए। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में बिहार बॉर्डर पर हर 10 दिन में नई शराब दुकान खोली जा रही है। उन्होंने नीतीश सरकार से यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों की इस बारे में बातचीत करने की मांग भी की। वहीं, आरजेडी के एमएलसी सैयद फैसल अली ने सरकार से सीमाओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शराबबंदी अपनी जगह पर है, लेकिन यह भी सत्य है कि शराब हर जगह उपलब्ध है। साथ ही शराबबंदी की वजह से दूसरे सूखे नशे में भी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने राज्य में जगह-जगह रिहैबिलिटेशन सेंटर बनाने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.