यूपी में बिजली संकट; उपलब्धता से ज्यादा आपूर्ति की चुनौती, कम क्षमता के कारण हो रहा ब्रेकडाउन
लखनऊ, मई 26 -- UP News: उत्तर प्रदेश में बिजली संकट की बड़ी वजह बिजली की उपलब्धता के बजाय आपूर्ति की चुनौती से जुड़ी है। प्रदेश के कुल बिजली उपभोक्ताओं ने जो लोड स्वीकृत करवाया है, वह आपूर्ति क्षमता से लगभग दो करोड़ किलोवॉट ज्यादा है। ऐसे में बढ़ती गर्मी में जब उपभोक्ता अपने स्वीकृत लोड के बराबर भी बिजली चाह रहे हैं तो कम क्षमता की वजह से ब्रेकडाउन की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में लगभग 3 करोड़ 73 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं का कुल संयोजन भार करीब 8 करोड़ 57 लाख किलोवॉट है। वहीं, दूसरी तरफ 132 केवी ट्रांसफॉर्मर की कुल क्षमता 6 करोड़ 25 लाख 76 हजार किलोवॉट है। चिलचिलाती गर्मी में बिजली की मांग बढ़ रही है और तमाम उपभोक्ता अपने स्वीकृत लोड से ज्यादा बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं। जानकारों के मुताबिक, जिन फीडरों पर क्षमता से ज्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.