नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला मुख्यालय से सटे पथवलिया गांव में शुक्रवार को बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने युवा पत्रकार की जान ले ली। जर्जर हाईटेंशन तार अचानक पत्रकार के ऊपर गिर गया , जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम आलोक कुमार, एएसपी मनोज कुमार रावत भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक के भाई की तहरीर पर बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर समेत अफसरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता, पीड़ित पत्नी को नौकरी के अलावा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि पत्रकार रंजीत तिवारी सुबह करीब पौने नौ बजे घर के पास ही थे...