संवाददाता, अप्रैल 13 -- UP News: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्मार्ट मीटरों को लेकर बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर नहीं किए जाने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) को उपभोक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद बिजली निगम ने व्यवस्था में सुधार और शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश स्तर पर सात दिन का विशेष अभियान चलने जा रहा है। अभियान के तहत बिजली निगम के अफसर और कर्मचारी घर-घर पहुंचेंगे। वे घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को समझकर उनका त्वरित समाधान करेंगे। अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.