लखनऊ, फरवरी 2 -- उत्तर प्रदेश में फरवरी महीने के बिजली बिल में करीब 10 प्रतिशत बढ़ोतरी को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में राज्य विद्युत नियामक आयोग ने यूपी पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) को नोटिस जारी किया है। आयोग ने बिजली बिल में हुए इस इजाफे के आकलन पर सवाल उठाते हुए पावर कॉरपोरेशन से जवाब मांगा है। नियामक आयोग का कहना है कि फरवरी के बिजली बिल में 10 प्रतिशत की वृद्धि का जो आकलन किया गया है, वह स्पष्ट नहीं है। आयोग ने सवाल उठाया कि जब जनवरी महीने में ईंधन खरीद (फ्यूल कॉस्ट) में कोई अतिरिक्त रकम नहीं लगी, तो फरवरी में अचानक 10 प्रतिशत का इजाफा कैसे हो गया। आयोग ने यह भी संकेत दिया कि इस बढ़ोतरी के पीछे जो भी कारण बताए जा रहे हैं, उन्हें ठोस तथ्यों और दस्तावेजों के साथ स्पष्ट करना जरूरी है। आयोग द्वारा जारी नोटिस में यूपी पावर कॉरपोरेशन को न...