यूपी में बिजली दरों पर फैसले का आया समय, मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें, क्या उम्मीद?
नई दिल्ली, मई 18 -- उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए अगले कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं। राज्य में इस साल के लिए बिजली की नई दरें तय करने की प्रक्रिया अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। 20 मई को होने जा रही राज्य सलाहकार समिति की बैठक में इस मुद्दे पर आखिरी दौर की निर्णायक चर्चा होगी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) अपनी अंतिम मुहर लगाएगा। पावर कॉरपोरेशन और उपभोक्ताओं के बीच चल रही इस रस्साकशी के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस बार जनता को राहत मिलेगी या फिर उनके मासिक बजट पर महंगाई का नया बोझ बढ़ने वाला है? हालांकि, विभागीय सूत्रों का दावा है कि राजनीतिक और तकनीकी समीकरणों को देखते हुए लगातार सातवें साल भी यूपी में बिजली की दरें स्थिर रखी जा सकती हैं। इस साल मार्च और अप्रैल महीने के दौरान बिजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.