प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 27 -- UP News : स्मार्ट प्रीपेड मीटरों वाले बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। यदि उनका रीचार्ज खत्म हो गया है और निगेटिव बैलेंस 200 रुपये तक है तो सात दिनों तक बिजली नहीं कटेगी। निगेटिव बैलेंस 200 रुपये से अधिक हुआ तो बिजली कट जाएगी। यूपी पॉवर कार्पोरेशन की 25 अप्रैल को लागू नई गाइडलाइंस के तहत यह सुविधा दो किलोवाट के घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को दी गई है। लेकिन निगेटिव बैलेंस 200 रुपये से अधिक होने पर बिजली स्वत: कट जाएगी भले ही सात दिन न हुए हों। हालांकि निगेटिव बैलेंस होने पर तीन दिनों तक बिजली न कटने की मोहलत एक किलोवाट के ऊपर के सभी उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी। 25 अप्रैल से इमरजेंसी क्रेडिट पीरियड व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत एक किलोवाट के प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का रीचार्ज खत्म होने पर निगेटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.