विशेष संवाददाता, अक्टूबर 12 -- विशेष संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न ऊर्जा निगमों में काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। यदि वे फिट रहते हैं तो 60 साल तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। वहीं, छांटे गए संविदा कर्मचारियों की सेवाएं अगर बेदाग रहेंगी तो उन्हें दोबारा नौकरी में लिया जाएगा। पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन और संविदा कर्मचारियों के संगठन के बीच हुई बातचीत के आधार पर इसकी सहमति बनी है। पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष रणवीर प्रसाद और आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रतिनिधि संगठन के बीच कई मसलों पर बातचीत हुई। कई अहम मसलों पर फैसला हुआ। कर्मचारी संगठन ने प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन खत्म करके कॉरपोरेशन के राजस्व लक्ष्यों व व्यवस्था में सहयोग का आश्वासन दिया।आउटसोर्स कर्मचारियों का स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस बेहतर रही तो वे 60 साल तक सेवाएं दे ...