यूपी में बिजली की मांग ने सभी रिकॉर्ड तोड़े, भीषण गर्मी में लड़खड़ाई आपूर्ति संभालने में जुटे अफसर
लखनऊ, जून 11 -- यूपी में भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। रिकार्ड डिमांड के बीच प्रदेश की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। खास बात यह है कि बिजली की रिकार्ड सप्लाई के बावजूद प्रदेश में बिजली संकट बरकरार है। 10 जून की रात बिजली की मांग 31,894 मेगावाट तक पहुंच गई, जो अब तक की सर्वाधिक डिमांड है। नतीजा यह है कि बिजली न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं के 1912 पर शिकायती फोनों की झड़ी लग गई है। प्रदेश में बिजली की बेतहाशा मांग के साथ ही लोकल फॉल्ट की संख्या भी बहुत बढ़ गई है। लगातार चलने के कारण हांफ रही बिजली सबस्टेशनों की मशीनों, ट्रिप होते ट्रांसफार्मरों के साथ ही केबल फुंकने और तार टूटने आदि के मामले बढ़े हैं। मशीनों पर लोड बढ़ने के चलते शटडाउन के नाम पर कटौती की भी शिकायतें मिल रही हैं। एक ओर ब्रेकडाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.