यूपी में बिजली की मांग का रिकॉर्ड टूटा, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले- संकट के नाम पर बदनाम किया जा रहा
नई दिल्ली, मई 25 -- UP News: यूपी में बिजली की अधिकतम मांग का बीते साल का रिकॉर्ड रविवार देर रात टूट गया। रात दस बजे के बाद 31,774 मेगावॉट मांग दर्ज की गई। बीते साल अधिकतम मांग जून की उमस में 31,486 मेगावॉट दर्ज की गई थी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि, कोई माने या न माने यूपी देश में सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य है। अपना पिछला कीर्तिमान तोड़ते हुए अधिकतम मांग का नया रिकॉर्ड बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली संकट की बातें कहकर बदनाम किया जा रहा है। बहुत कम जगहों पर बिजली की दिक्कतें हैं।कुछ गांवों और मुहल्लों में ही दिक्कत राज्य में बिजली संकट जैसे हालात को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यूपी को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर पोस्ट किया कि पहले सिर्फ पांच गांवों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.