संवाददाता, नवम्बर 4 -- बिजनौर, संवाददाता। यूपी के बिजनौर में डीएम कार्यालय में अधिवक्ताओं के प्रवेश को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव रामेंद्र सिंह ने डीएम कार्यालय में उनके साथ दुर्व्यवहार और अपमानित करने का आरोप लगाया। इसके बाद डीएम कार्यालय परिसर में हंगामा हो गया। घटना से नाराज सैकड़ों अधिवक्ता डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग उठाई। अधिवक्ताओं को रोकने के लिए पुलिस लगी। पुलिस के साथ भी डीएम ऑफिस के गेट पर धक्का-मुक्की हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अधिवक्ता रामेंद्र सिंह एक मृतक आश्रित मामले के संबंध में अपनी मुवक्किल के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने पहले अपना प...