यूपी में बारिश से हुए नुकसान का 24 घंटे में दें मुआवजा : योगी
लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
मुख्यमंत्री के निर्देश यूपी में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि के चलते हो रहे नुकसान का पीड़ित को 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। बारिश से उत्पन्न स्थिति का संज्ञान लेते हुए योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में उतरकर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लें और जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए हैं。
तत्काल आकलन उन्होंने कहा कि अति वर्षा और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक क्षति का तत्काल आकलन कराने को कहा है। वहीं नुकसान का आंकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.