लखनऊ, सितम्बर 27 -- UP Havy Rain: यूपी में तीन दिन पहले शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक ज्यादातर हिस्सों में जारी रही। कुछ जिलों में बारिश ने लोगों पर कहर बनकर टूटी है। बारिश के चल रही तेज हवाओं ने जमकर तबाही मचाई। इस दौरान वर्षा जनित हादसों में रविवार को 29 और लोगों की जान चली गई। शनिवार को 60 लोगों की प्रदेश भर में भारी बारिश के कारण हुए हादसों में मौत हो गई थी। अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी हे। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठा गहन अवदाब यूपी तक पहुंचते हुए स्पष्ट हवा के निम्न दबाव क्षेत्र में बदल चुका है। रविवार को यह यूपी के मध्य हिस्से में उत्तर की ओर था। ऐसे में 11 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 36 जिलों के लिए बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की आशंका और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक ह...