लखनऊ, जनवरी 25 -- प्रदेश में एक दिन पूर्व बारिश की वजह से नमी बढ़ने और बादलों की ओट में बढ़ा पारा नीचे आने लगा है। आसमान साफ होते ही पहाड़ों से आ रही सर्द पछुआ हवाओं ने मैदानी इलाकों में कनकनी बढ़ा दी है। रविवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई के इलाकों में सुबह और रात की ठंड काफी तेज हो गई है। पछुआ हवाओं के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में से एक रहा। मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ में पारा 6.6 तक गिर गया है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। आगरा में भी रात का पारा 7.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। बुंदेलखंड और पूर्वी यूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.