लखनऊ, अगस्त 6 -- यूपी में मानसून की तीव्रता बढ़ने के साथ ही हादसे भी बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश जनित हादसों में कुल 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई है और अमरोहा में एक ही घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बाराबंकी में भाई-बहन की जान चली गई है। लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर देहात और मुजफ्फरनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित महुली गांव में बुधवार रात बारिश के दौरान करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर ढह गया। नीचे के कमरे में सो रहे परिवार के सात सदस्य दब गए। करीब दो घंटे के बचाव अभियान के बाद मलबे से निकालकर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दंपति, उनके छोटे बेटे, बड़ी ब...