यूपी में बारिश का कहर, मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, एक गंभीर
प्रतापगढ़, अगस्त 6 -- यूपी में लगातार बारिश ने कहर ढा दिया है। प्रयागराज से सटे प्रतापगढ़ जिले में भीषण हादसा हुआ है। नगर कोतवाली महुली में जर्जर मकान भरभरा कर ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मकान के मलबे में दबने से पति-पत्नी, परिवार की बड़ी बहू, दो नाती और छोटे बेटे की मौत हो गई है। बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आधी रात हुए हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। एक साथ एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से कोहराम भी मचा हुआ है। बताया जाता है कि मकान करीब सौ साल पुराना था। बताया जाता है कि महुली नहर के पास 60 वर्षीय प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का पूरा परिवार बुधवार रात एसी लगी होने के कारण एक ही कमरे में सो रहा था। रात करीब 1:30 बजे जर्जर मकान का ऊपरी हिस्सा उसी कमरे पर गिर गया। इससे पूरा कमरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.