यूपी में बाबा, बंगाल में दादा; सम्राट चौधरी बोले- अपराधियों को बिहार छोड़ अब नेपाल ही जाना पड़ेगा
पटना, जून 16 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अपराध करने वाला अब किसी भी सूरत में नहीं बच पाएगा। अपराधियों को या तो बिहार छोड़कर जाना होगा या फिर वे श्मशान पहुंच जाएंगे। दूसरा कोई रास्ता नहीं है। सीएम ने कहा कि बिहार के बगल में उत्तर प्रदेश है, जहां बाबा (योगी आदित्यनाथ) पहले से बैठे हैं। उधर (पश्चिम बंगाल) में शुभेंदु अधिकारी (दादा) आ गए हैं। अब तो एक तरफ बाबा और दूसरी तरफ शुभेंदु हैं, तो बिहार के अपराधियों को नेपाल ही भागना पड़ेगा। दूसरा कोई विकल्प नहीं है। सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सीवान जिले में आयोजित एक सभा के दौरान यह बयान दिया। सीएम लगातार अपराधियों के बिहार छोड़ने की बात कह रहे हैं। एक दिन पहले उन्होंने भोजपुर जिले में कहा था कि हमारी पुलिस को जो भी चैलेंज करेगा, उसे 48 घंटे में जवाब दिया जायेगा। वैसे 80 से 9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.