संवाददाता, सितम्बर 6 -- यूपी के लखीमपुर में शारदा और घाघरा नदी में लगातार पानी छोड़े जाने के बाद नदियों के किनारे के गांव बाढ़ की चपेट में हैं। शारदा नदी पलिया में खतरे के निशाने से ऊपर है। बाकी जगह पर नदी खतरे के निशान के पास बह रही है। शुक्रवार को 12 और गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। अब तक जिले के 34 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, पानी तेजी से निकल रहा है। प्रशासन लगातार नदियों के जलस्तर पर नजर लगाए है। शारदा और घाघरा नदी की बाढ़ के सरकारी आंकड़े अगर देखा जाएं तो शुक्रवार को दो तहसीलों के 12 गांव और बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों की चार हजार से ज्यादा आबादी बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक जिले के 34 गांवों की 19253 आबादी बाढ़ का दंश झेल चुकी है। प्रशासन ने पलिया, निघासन, धौरहरा, लखीमपुर और गोला तहसील प्रशासन को अलर्ट रहने...