यूपी में बाघों का कुनबा बढ़ने का जश्न रानीपुर टाइगर रिजर्व में आज
लखनऊ, जुलाई 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी में बाघों का कुनबा कितना बढ़ा इसकी घोषणा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यूपी की इस उपलब्धि का जश्न रानीपुर टाइगर रिजर्व में मनाया जाएगा। मुख्य वन संरक्षक अदिति शर्मा के अनुसार वन विभाग अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का मुख्य कार्यक्रम रानीपुर टाइगर रिजर्व के तत्वावधान में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, कर्वी चित्रकूट में आयोजित करने जा रहा है। इसकी थीम सेक्यूरिंग द फ्यूचर ऑफ टाइगर विद इंडिजिनस पिपुल्स एंड लोकल कम्यूनिटीज एट द हर्ट रखी गई है। इसका उद्घाटन वन राज्यमंत्री के पी मलिक करेंगे। प्रदेश के चौथे टाइगर रिजर्व के रूप में वर्ष 2022 में रानीपुर टाइगर रिजर्व की स्थापना हुई है।कार्यक्रम के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम, विद्यालयों में चित्रकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.