लखनऊ, अप्रैल 15 -- यूपी में 2.22 करोड़ बाइक-कार वाहन स्वामियों पर 10 हजार जुर्माने की तलवार लटक गई है। वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) न लगवाने वाले इन वाहनों का आज यानी बुधवार से प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं बनेगा। ऐसे में अब इन्हें यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने पर ही राहत मिल सकेगी। ये ऐसे वाहन स्वामी हैं जिन्होंने एक अप्रैल वर्ष 2019 के पहले वाहन खरीदे थे। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगी होने पर पांच हजार रुपये जुर्माने का प्राविधान है और अब प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी न होने से इन वाहन स्वामियों की दोहरी मुसीबत खड़ी होगी। यूपी में 31 मार्च 2019 तक पंजीकृत कार्मिशियल व प्राइवेट वाहनों की कुल संख्या 3.12 करोड़ है। जिसमें से अभी तक सिर्फ 90.90 लाख वाहनों पर ही यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग पाई है यानी सिर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.