लखनऊ, अप्रैल 18 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मलिहाबाद में बहन की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई,जबकि बाइक में पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शाहपुर गोडवा निवासी किसान शंकर रावत का बेटा परमेश्वर (26) वर्ष अपने चचेरे भाई रजनीश (35) और छोटे भाई राम(18) के साथ बाइक से शुक्रवार रात हसनापुर गांव में एक रिश्तेदार के तिलक में शामिल होने और बहन की शादी के कार्ड बाटने जा रहा थे। तभी मलिहाबाद थानाक्षेत्र के वाजिदनगर-हसनापुर संपर्क मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से बाइक में टक्कर ...