मुख्य संवाददाता, जून 29 -- Monsoon in UP: उत्तर प्रदेश वालों चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत बस मिलने ही वाली है। दो दिन से हो रही छिटपुट बारिश संकेत है कि मानसूनी झमाझम की राहत अब दूर नहीं। मौसम विभाग ने भी पुष्टि कर दी है कि मानूसन 24 से 48 घंटों में कभी भी एंट्री ले सकता है। सोमवार को लखनऊ में हल्की बारिश हुई लेकिन बहराइच के कर्तनियाघाट में 104.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को लखनऊ में तेज हवा के साथ बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। अमौसी स्थित यूपी-उत्तराखंड के आंचलिक मौसम विज्ञान मुख्यालय के अनुसार समूचे प्रदेश को अगले 24 से 48 घंटों के भीतर मानसून की फुहारें भिगोने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश करने और इसके तेजी से आगे बढ़ने के लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां अत्यंत अनुकूल हो...