दक्षिण संवाददाता, सितम्बर 10 -- यूपी के कानपुर में गुजैनी के रामगोपाल चौराहा के पास स्थित वरुण विहार कच्ची बस्ती में धर्मांतरण से इनकार पर परिवार को पीटने के मामले में पुलिस और एलआईयू (खुफिया इकाई) सतर्क हो गई है। एलआईयू बस्ती में रह रहे लोगों की कुंडली व डाटा खंगाल रही है। जांच में चौंकाने वाले राज सामने आए, मुख्य आरोपित शीबू के पिता शमीम ने बस्ती में कब्जा कर कई झोपड़ियां बनाईं और उन्हें किराए पर दीं। फिर किराएदारों पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप सामने आए हैं। बस्ती में तनाव देख 24 घंटे फोर्स की तैनाती की गई है। मूलरूप से जालौन के शेखूपुर गुढ़ा गांव में रहने वाले सोनू जाटव पिछले दो साल से पत्नी रीता व तीन बच्चों के साथ कच्ची बस्ती में रह रहे हैं। पत्नी के मुताबिक आस-पास रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने बीते सोमवार को धर्मांतरण के ...