यूपी में बल्हमपुर के युवक की हुई मौत
सहरसा, जुलाई 27 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। हिमाचल प्रदेश से घर लौट रहे बल्हमपुर वार्ड-04 निवासी शशिभूषण कुमार की उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 14 जुलाई को अंबाला से पटना ट्रेन से रवाना हुआ था। तैलिया स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक किनारे घायल मिलने पर आरपीएफ ने अस्पताल पहुंचाया, जहां 23 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 24 जुलाई को परिजनों ने शव की पहचान की। रविवार को गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि यात्रा के दौरान वीडियो कॉल पर अंतिम बार बात हुई थी, इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। पुलिस के अनुसार युवक के पास से सात हजार रुपये नकद, ट्रेन टिकट और एक इयरबड मिला है। फिलहाल दुर्घटना, आत्महत्या और आपराधिक घटना तीनों पहलुओं पर जांच जारी है। परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.