कानपुर, अगस्त 9 -- कानपुर, प्रमुख संवादददाता। उप्र में 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सरकार बनने जा रही है। ये बातें पार्टी के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने कही। रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। विशेष रूप से कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलाध्यक्षों के साथ संगठनात्मक विस्तार का संदेश दिया। अलंकार ने सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि राष्ट्रीय अधिकारी मोर्चा अब एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में जनता के बीच अपनी जगह बना रहा है। शिक्षा, रोजगार, किसान, युवा और सामाजिक अधिकारों के मसलों को मजबूती के साथ उठाएं। जनता तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने की आवश्यकता है। प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार किया। सवर्ण विरोधी एक्ट करार देते हुए कह...