लखनऊ, जनवरी 28 -- पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कांग्रेस से इस्तीफा, एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी की बढ़ती सक्रियता और समाजवादी पार्टी में आजम खान के जेल में होने की वजह से यूपी में मुस्लिम सियासत एक नई करवट लेती दिख रही है। अगले विधानसभा चुनावों के लिहाज से मुसलमानों का रुख सभी राजनीतिक दलों के लिए अहम माना जा रहा है। कोशिशें सभी की तरफ से हैं, लेकिन घटनाक्रमों का संकेत कुछ और है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने 24 जनवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। समर्थकों के साथ दिए गए इस्तीफे में न तो उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर ही कोई सवाल उठाए और न ही राहुल गांधी या अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर कोई आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वह अपनी इच्छा के अनुसार काम नहीं कर पा रहे हैं। राजनीतिक जानकार इस बयान में मुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.