नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- मेरठ, हिन्दुस्तान टीम। यूपी में एक बार फिर मौसम ने अचानक पलटी मारी है। पश्चिमी यूपी में गुरुवार सुबह 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के साथ आई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शाम 5.30 बजे तक मेरठ में 15.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। घटना के समय परिवार मक्के के खेत में काम कर रहा था। मरने वालों में 9 साल की एक बच्ची भी शामिल है। मेरठ में मौसम बदलने से दिन-रात का तापमान क्रमश: 23.7 एवं 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बारिश से दिन के तापमान में 8.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बारिश और तेज हवाओं से धान-गन्ना, सरसो की फसल को भारी नुकसान की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह कुछ हिस्सों म...