लखनऊ, जनवरी 23 -- उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर हवा का निम्नदाब क्षेत्र बन गया है। इसके असर से प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को व्यापक वर्षा हुई। सबसे अधिक 31.2 मिलीमीटर वर्षा मुजफ्फरनगर में दर्ज की गई। मेरठ में 10.5 डिग्री अधिकतम तापमान नीचे आ गया। गुरुवार को जो 25.5 था, वह शुक्रवार को 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार मुजफ्फरनगर में दिन का तापमान गिरकर 14.8 डिग्री पर आ गया। मेरठ में 15.4 और मुरादाबाद में 13.0 मिलीमीटर बारिश हुई। नजीबाबाद में 7.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री नीचे चला गया। इसके अलावा अलीगढ़ में 2.8 और बरेली में 0.3 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि आगरा में बूंदाबांदी (ट्रेस) दर्ज की गई। ब्रज में दिन भर बादल छाए रहे। इस दौरान सूरज ने केवल एकाध बार झलक दिखाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.