वरिष्ठ संवाददाता, जून 4 -- राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण छह की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में शराब पीने वालों की संख्या और शराब की खपत में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में शराब पीने वाले पुरुषों की दर 14.5% से बढ़कर 18.7% हो गई है, जो प्रमुख राज्यों में सबसे अधिक है। वहीं अलीगढ़ की बात करें तो बीते एक वर्ष में 1015 करोड़ से अधिक की शराब अलीगढ़वासी गटक गए। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले साल यानि वर्ष 2024-2025 की तुलना में 144 रूपए अधिक शराब पर खर्च किए गए। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यूपी में शराब की खपत का आंकड़ा काफी बढ़ गया है, जिससे राज्य सरकार को भी भारी राजस्व प्राप्त हो रहा है। अलीगढ़ में कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, बीयर व देशी शराब दुकानें आबकारी विभाग के लिए अधिक राजस्व देने वाली साबित हो रही है...