यूपी में बढ़ा प्रेशर तो बिहार में गंगा उफनाई, भागलपुर-मुंगेर में बाढ़ का खौफ; अलर्ट जारी
मुख्य संवाददाता, सितम्बर 30 -- उत्तर प्रदेश के प्रेशर से बिहार में गंगा फिर उफान पर आ गई है। मंगलवार को पटना के गांधी घाट और हाथीदह में गंगा दोबारा लाल निशान से पार हो गई। इससे डाउन स्ट्रीम में मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर और कहलगांव में फिर से बाढ़ आने का डर सताने लगा है। हालांकि जल संसाधन विभाग ने दावा किया है कि जलस्तर में बढ़ोतरी होगी लेकिन बाढ़ जैसी नौबत नहीं आएगी। गांधी घाट में लाल निशान से 41 सेमी और हाथीदह में 01 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभागीय अभियंताओं ने बताया कि मुंगेर में पानी खतरे के निशान से 1.42 मीटर, भागलपुर में 1.29 मीटर और कहलगांव में 34 सेमी नीचे है। ऐसे में यदि एक मीटर भी पानी बढ़ता है, तब भी जलस्तर लाल निशान से नीचे ही रहेगा। केंद्रीय जल आयोग की जारी रिपोर्ट में बताया गया कि इलाहाबाद में 15 सेमी, वाराणसी में 79...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.