लखनऊ, जुलाई 17 -- उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित होटल रेनेसां में एसोचैम-इंडिया द्वारा इन्वेस्ट यूपी के तत्वावधान में 'उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव: विज़न, नीति और क्रियान्वयन' कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की मजबूत बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) और सुदृढ़ कानून व्यवस्था औद्योगिक विकास की अनिवार्य नींव बन चुकी है। उन्होंने प्रदेश के विस्तृत एक्सप्रेसवे नेटवर्क, निर्बाध बिजली आपूर्ति और 80 से अधिक मेडिकल कॉलेजों व पैरामेडिकल संस्थानों के विस्तार का विशेष रूप से उल्लेख किया।

यूपी बना असीम संभावनाओं का प्रदेश डिप्टी सीएम ने निवेशकों को भरोसा दिल...