आजमगढ़, फरवरी 22 -- यूपी के आजमगढ़ में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक वृद्ध महिला के शव के आंख और कान चूहों ने कुतर दिया। खुलासा पोस्टमार्टम के दौरान हुआ। घटना ने अस्पताल की सुरक्षा, स्वच्छता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, तहबरपुर सीएचसी में 10 जनवरी को करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला को स्थानीय लोगों ने भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 14 फरवरी को उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। नियमानुसार 72 घंटे बाद जब पुलिस पोस्टमार्टम कराने पहुंची तो शव सील नहीं था और आंख और कान का हिस्सा कुतरा हुआ मिला। उसी दौरान किसी ने फोटो खींच ली, जो चार दिन ब...