यूपी में बड़ा हादसा टला; हाईवे पर टकराए तीन ट्रक, दो जलकर राख, धमाके से बच गया पेट्रोल पंप
प्रयागराज, मई 31 -- Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में बड़ा हादसा टल गया। सोरांव थाना क्षेत्र में बने कानपुर-बनारस हाईवे पर रविवार दोपहर तीन ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दो ट्रकों में आग लग गई। बीच हाईवे पर ऊंची-ऊंची लपटें देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जहां पर ट्रकों में आग लगी वहां पास में ही एक पेट्रोल पंप भी मौजूद था। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप में धमाका नहीं हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार, कुड़गांव पेट्रोल टंकी के पास सोरांव हाईवे पर दो खड़े ट्रेलर से एक डंपर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसके तुरंत बाद दो ट्रकों में आग लग गई। हादसे में ट्रेलर और डंपर दोनों जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग के कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.